girl games for kids Free trial, easy to learn, win new games daily at major casinos and win easy big prizes. -रुबिन और मित्तो ने शहर की ओर अपना सफ़र शुरू किया। रास्ते में उन्हें खेत, खलिहान और फूंस की छत वाली झोपड़ियाँ मिलीं। गाँव छोड़ते वक्त सूरज तेज़ी से चमक रहा था। पर कुछ देर के बाद अचानक मौसम पलट गया। पूरब की ओर से एक नीले गहरे रंग का बादल, जल्दी से पूरे आसमान पर फ़ैल गया। उसके साथ सर्द हवा भी बहने लगी। कौए नीचे की ओर उड़ने लगे और कांव-कांव रटने लगे। वैसे तो सुबह का समय था, पर जल्द ही शाम जैस अँधेरा छा गया। तभी ओले पड़ने लगे और कुछ ही देर में मुलायम सफ़ेद बर्फ गिरने लगी। अपनी बारह साल के उम्र में रुबिन ने तरह-तरह के मौसम देखे थे, पर इस तरह की तेज़ बर्फ़बारी उसने पहली बार ही अनुभव की थी। बर्फ इनती सघन थी कि उससे दिन की रोशनी पूरी तरह ढँक गयी थी। थोड़ी ही देर में, सामने का रास्ता पूरी तरह सफ़ेद बर्फ से ढँक गया। रुबिन अब पूरी तरह खो गया था। वो कहाँ था? अब उसे इसका कोई अंदाज़ नहीं था। बर्फीली हवा जैकेट चीरते हु उसके कलेजे को हिला रही थी। बकरी मित्तो भी बारह साल की थी और वो सर्दी के मौसम से अच्छी तरह वाकिफ थी। पर अब उसके पैर भी मुलायम बर्फ में धंस रहे थे। तब उसने रुबिन की तरफ देखा, जैसे वो पूछ रही हो, “इस भयंकर तूफ़ान में भला हमलोग बाहर क्या कर रहे हैं?-girl games for kids,